खेल डेस्क. भारतीय शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल सिंगापुर ओपन में वुमन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। मेन्स सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा भी अंतिम-8 में जगह बनाने में सफल रहे। हालांकि, पारुपल्ली कश्यप का टूर्नामेंट में अभियान खत्म हो गया। उन्हें वर्ल्ड चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग ने 21-9, 15-21, 21-16 से शिकस्त दी। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
सिंधु ने मिया को 39 मिनट में हराया
वुमन्स सिंगल्स में सिंधु ने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-13, 21-19 से हराया। साइना ने थाइलैंड की पी. चोचुवॉन्ग को 21-16, 18-21, 21-19 से हराया।
टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने दुनिया की 22वें नंबर की मिया को 39 मिनट में ही हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय शटलर ने डेनमार्क की इस खिलाड़ी के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले स्पेन मास्टर्स में भी हराया था।
दुनिया की नंबर-6 शटलर सिंधु का अगला मुकाबला चीन की काई यानयान से होगा। यानयान वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं, सिंधु इससे पहले पिछले महीने इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हार गईं थीं।
मेन्स सिंगल्स में समीर वर्मा ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड नंबर 19 चीनी शटलर लू गुआंगजू को 21-15, 21-18 से हराया।
किदांबी ने वर्ल्ड नंबर 26 डेनमार्क के शटलर हैंस-क्रिस्टियान विटटिंगुस को 21-12, 23-21 से हराया। किदांबी एक समय दूसरे गेम में 12-18 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद उन्होंने वापसी की और मैच जीत लिया।
मिक्स्ड डबल्स में प्रणव और सिक्की ने पांचवीं वरीयता प्राप्त तांग चुन मन और सी यिंग सुएट की हॉन्गकॉन्ग के शटलर्स की जोड़ी को 21-17, 6-21, 21-19 से हराया।
रायडू के फॉर्म में लौटने की उम्मीद
बल्लेबाजी में अंबाती रायडू फॉर्म में लौटना चाहेंगे। उनको छोड़कर फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। डेथ ओवर्स में महेंद्र सिंह धोनी की तेज बल्लेबाजी अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है।
राजस्थान की बल्लेबाजी ज्यादातर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे पर टिकी है। युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक मैच में शतक जरूर लगाया था, लेकिन उसके बाद से वे अपने उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं। इसके अलावा स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को भी चेन्नई के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन करने की जरूरत है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केएम आसिफ, सैम बिलिंग्स, चैतन्य बिश्नोई, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, नारायण जगदीशन, स्कॉट कुगलिन, मोनू कुमार, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरे, मोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, शेन वॉटसन, डेविड विली।
राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।
No comments:
Post a Comment