Thursday, April 25, 2019

مظاهرات السودان: المجلس العسكري يشكل لجنة مع قوى "إعلان الحرية والتغيير" لبحث الخلافات

أجرى المجلس العسكري الانتقالي في السودان محادثات مع قادة المتظاهرين الذين يطالبون بتسليم سريع للسطلة إلى إدارة مدنية.

وفي مؤتمر صحفي، أعلن المتحدث العسكري، شمس الدين كباشي، التوصل لاتفاق بشأن أغلب المطالب مع قوى "إعلان الحرية والتغيير".

كما أعلن كباشي اتفاق الجانبين على تشكيل لجنة لمناقشة نقاط الخلاف.

وأقر المتحدث أيضا بأن قوى "إعلان الحرية والتغيير" هي الممثلة للشعب السوداني.

هل يصبح المجلس العسكري في السودان طرفا في الأزمة الخليجية؟
كيف ارتدت الأخبار الكاذبة التي روجها النظام السوداني عليه؟
في غضون هذا، تقدم ثلاثة من أكثر أعضاء المجلس العسكري إثارة للجدل باستقالتهم، وهو أحد المطالب الرئيسية للمتظاهرين.

والثلاثة من الإسلاميين المتشددين وحلفاء للرئيس السابق عمر البشير، وهم عمر زين العابدين الشيخ، وجلال الدين الشيخ الطيب، والطيب بابكر علي.

ويعتزم المتظاهرون تنظيم احتجاج حاشد اليوم، مع ترقب وصول أعداد كبيرة من المتظاهرين إلى العاصمة الخرطوم.

وأدت أشهر من الاحتجاجات في السودان إلى الإطاحة بالرئيس عمر البشير.

وقاد عوض بن عوف عملية عزل الجيش للبشير بعد 3 عقود قضاها في السلطة إثر احتجاجات حاشدة ضد ارتفاع أسعار الغذاء وارتفاع معدل البطالة وقمع الحريات.

وبالرغم من هذا تواصلت المظاهرات المطالبة بالتعجيل بتسليم السلطة إلى المدنيين، والتخلص ممن يقول المتظاهرون إنهم رموز لحكم البشير.

وفي وقت لاحق، تنازل بن عوف عن رئاسة المجلس العسكري الحاكم إلى عبد الفتاح البرهان في محاولة لإرضاء المتظاهرين.

Thursday, April 11, 2019

साइना, सिंधु, किदांबी और समीर सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में, कश्यप का अभियान खत्म

खेल डेस्क.  भारतीय शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल सिंगापुर ओपन में वुमन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। मेन्स सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा भी अंतिम-8 में जगह बनाने में सफल रहे। हालांकि, पारुपल्ली कश्यप का टूर्नामेंट में अभियान खत्म हो गया। उन्हें वर्ल्ड चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग ने 21-9, 15-21, 21-16 से शिकस्त दी। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

सिंधु ने मिया को 39 मिनट में हराया
वुमन्स सिंगल्स में सिंधु ने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-13, 21-19 से हराया। साइना ने थाइलैंड की पी. चोचुवॉन्ग को 21-16, 18-21, 21-19 से हराया।

टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने दुनिया की 22वें नंबर की मिया को 39 मिनट में ही हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय शटलर ने डेनमार्क की इस खिलाड़ी के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले स्पेन मास्टर्स में भी हराया था।

दुनिया की नंबर-6 शटलर सिंधु का अगला मुकाबला चीन की काई यानयान से होगा। यानयान वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं, सिंधु इससे पहले पिछले महीने इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हार गईं थीं।

मेन्स सिंगल्स में समीर वर्मा ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड नंबर 19 चीनी शटलर लू गुआंगजू को 21-15, 21-18 से हराया।

किदांबी ने वर्ल्ड नंबर 26 डेनमार्क के शटलर हैंस-क्रिस्टियान विटटिंगुस को 21-12, 23-21 से हराया। किदांबी एक समय दूसरे गेम में 12-18 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद उन्होंने वापसी की और मैच जीत लिया।

मिक्स्ड डबल्स में प्रणव और सिक्की ने पांचवीं वरीयता प्राप्त तांग चुन मन और सी यिंग सुएट की हॉन्गकॉन्ग के शटलर्स की जोड़ी को 21-17, 6-21, 21-19 से हराया।

रायडू के फॉर्म में लौटने की उम्मीद
बल्लेबाजी में अंबाती रायडू फॉर्म में लौटना चाहेंगे। उनको छोड़कर फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। डेथ ओवर्स में महेंद्र सिंह धोनी की तेज बल्लेबाजी अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है।

राजस्थान की बल्लेबाजी ज्यादातर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे पर टिकी है। युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक मैच में शतक जरूर लगाया था, लेकिन उसके बाद से वे अपने उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं। इसके अलावा स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को भी चेन्नई के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन करने की जरूरत है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केएम आसिफ, सैम बिलिंग्स, चैतन्य बिश्नोई, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, नारायण जगदीशन, स्कॉट कुगलिन, मोनू कुमार, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरे, मोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, शेन वॉटसन, डेविड विली।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।

Wednesday, April 3, 2019

मुंबई-चेन्नई का मैच आज, वानखेड़े पर सुपरकिंग्स के खिलाफ इंडियंस का सक्सेस रेट 63%

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का 15वां मैच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। चेन्नई ने इस संस्करण में अब तक 3 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। वहीं, मुंबई की टीम 3 में से एक मैच में ही जीत हासिल कर पाई है।

वानखेड़े पर मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं। इनमें से रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस 5 में जीत हासिल करने में सफल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स 3 मैच ही जीत पाई है। ओवरऑल बात करें तो आईपीएल में मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक 26 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई 14 और चेन्नई 12 में जीत हासिल करने में सफल रही है।

धोनी-रोहित के कप्तानी कौशल का भी मुकाबला

वैसे यह मुकाबला आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के कप्तानों के बीच होगा। मुंबई ने पिछले 6 साल में 3 बार खिताब जीता है। चेन्नई भी 3 बार की चैम्पियन है। दोनों टीमों के पास अच्छे मैच विजेता खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। हालांकि, काफी कुछ धोनी और रोहित पर निर्भर करेगा।

चेन्नई के खिलाफ पिछले 5 मैच में मुंबई का सक्सेस रेट 80%

आईपीएल में दोनों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो मुंबई की टीम 4 को जीतने में सफल रही है। चेन्नई ने इस मैदान पर आखिरी जीत पिछले साल 7 अप्रैल को हासिल की थी। उस मैच में उसने मुंबई को एक विकेट से हराया था। इसके बाद 28 अप्रैल 2018 को हुए मैच में मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी। चेन्नई ने 2015 में वानखेड़े पर 3 मैच खेले थे और उसे तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई अंकतालिका में टॉप पर

इस संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स ही ऐसी टीम है, जिसने अपने सभी मैच जीते हैं। वह 6 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर है। चेन्नई ने अपना पहला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। तब उसने बेंगलुरु को 70 रन पर ऑलआउट करने के बाद 7 विकेट से मैच जीत लिया था। इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट और अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स को आठ रन से हराया।

मुंबई इंडियंस के सिर्फ 2 अंक, तालिका में छठवें नंबर पर

वहीं, मुंबई इंडियंस महज दो अंकों के साथ तालिका में छठे नंबर पर है। उसने अपना पहला मैच घरेलू मैदान पर खेला, लेकिन तब दिल्ली ने उसे 37 रन से हरा दिया था। दूसरे मैच में वह बेंगलुरु को 6 रन से हराने में सफल रही। हालांकि, तीसरे मुकाबले में उसे किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

चेन्नई के खिलाड़ी बेहतर फॉर्म में
चेन्नई की टीम अच्छी फॉर्म में है। उसका हर खिलाड़ी अपने तरीके से टीम के प्रदर्शन में योगदान दे रहा है। पिछले मैच में धोनी ने शानदार पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी थी। बल्लेबाजी में उसके पास शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव और अंबाती रायडू जैसे अनुभवी और मैच का रुख मोड़ देने वाले खिलाड़ी हैं।

मुंबई के पास मैच विनर खिलाड़ी, लेकिन वे लय में नहीं
मुंबई की बात की जाए तो उसकी टीम में वह तालमेल नहीं दिखा है जो उसके पास मौजूद है। मैदान पर उसके खिलाड़ी लय में नहीं दिखे हैं। बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक ही कुछ कमाल दिखा पाए हैं। रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड का बल्ला खामोश रहा है। युवराज सिंह ने अपनी पुरानी फॉर्म की झलक जरूर दिखाई है, लेकिन वे अंत तक विकेट पर टिकने में असफल रहे हैं।

दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, राहुल चाहर, बेन कटिंग, पंकज जायसवाल, इशान किशन, सिद्धेश लाड, इविन लेविस, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैकक्लेनघन, अलजारी जोसेफ, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अंकुल रॉय, रासिख सलाम, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, जयंत यादव, क्विंटन डिकॉक।

चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शेन वाटसन, फाफ डुप्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव  शोरे, चैतन्य बिश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, केएम आसिफ, दीपक चाहर, एन. जगदीशन, स्कॉट कुग्गेलेइजन।